जंगल में घायल अवस्था में पड़ी नंदी बैल को मिला सहारा, हिमांशु चौहान ने कराया उपचार


जनसेवा के साथ जीव सेवा की मिसाल बने प्रदेश सरपंच संघ के उपाध्यक्ष हिमांशु चौहान

रायगढ़। प्रदेश सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना का परिचय देते हुए दुर्घटना में घायल एक नंदी बैल का उपचार कराया। बताया गया कि दुर्घटना के बाद नंदी बैल जंगल में घायल अवस्था में पड़ी हुई थी। इसकी जानकारी मिलने पर हिमांशु चौहान मौके पर पहुंचे और नंदी बैल की स्थिति देखकर तत्काल उसके उपचार की व्यवस्था की।
हिमांशु चौहान ने घायल नंदी बैल की देखभाल करते हुए आवश्यक उपचार कराया तथा उसकी सेवा-सुश्रूषा की। उनका यह कार्य मानव सेवा के साथ-साथ जीव सेवा के प्रति उनकी संवेदनशील सोच को भी दर्शाता है।
हिमांशु चौहान ग्रामीण विकास और जनसमस्याओं के साथ-साथ जरूरतमंदों की सहायता के लिए भी सक्रिय रहते हैं। उनके इस सेवा कार्य की क्षेत्र में सराहना हो रही है। लोगों का कहना है कि सच्ची जनसेवा वही है, जिसमें इंसान के साथ बेजुबान जीवों के प्रति भी करुणा और जिम्मेदारी का भाव हो।
हिमांशु चौहान का यह प्रयास समाज में जीवों के प्रति संवेदना, सेवा और संरक्षण का सकारात्मक संदेश देता है।
