रायगढ़ भाजपा कार्यालय में शान से फहराया गया तिरंगा


रायगढ़। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर रायगढ़ स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में राष्ट्रध्वज तिरंगा पूरे सम्मान और शान के साथ फहराया गया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अरुण धर दीवान, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुमित शर्मा, पूर्व अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, जिला महामंत्री विकास केडिया, जिला महामंत्री जतिन साव, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष असलम हुसैन, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री परमजीत सिंह भाटिया, विशेष आमंत्रित सदस्य बलबीर शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री सतनाम सिंह पोथीवाल, पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, महिला मोर्चा की अध्यक्ष मधुलता पटेल, जिला मंत्री रितेश जैन, सलमा बेगम तथा नगर मंडल महामंत्री नियाज़ खान सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
तिरंगा फहराए जाने के बाद उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें अपने गौरवशाली इतिहास, शहीदों के बलिदान और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों की याद दिलाता है। आजादी केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए अपने दायित्वों को निभाने का संकल्प लेने का दिन भी है।
भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रहित, जनसेवा और संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में देशभक्ति का वातावरण रहा और भारत माता के जयकारों से पूरा माहौल गूंज उठा।


