Blog

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव के हाथों अमन तिवारी को मिला ‘शहीद पंकज विक्रम अवॉर्ड’

गुरु श्याम कुमार गुप्ता ने दी परम शिष्य अमन तिवारी को बधाई, खिलाड़ियों के रोजगार के लिए भूख हड़ताल में शामिल होने के कारण सम्मान समारोह में नहीं हो सके उपस्थित

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान मार्शल आर्ट खिलाड़ी एवं कोच अमन तिवारी को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव के हाथों प्रतिष्ठित ‘शहीद पंकज विक्रम अवॉर्ड’ से सम्मानित किए जाने पर उनके गुरु एवं प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश सचिव श्याम कुमार गुप्ता ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

अमन तिवारी को यह सम्मान मिलना उनके वर्षों की मेहनत, अनुशासन, खेल प्रतिभा और समर्पण का परिणाम है। गुरु श्याम कुमार गुप्ता ने कहा कि अमन तिवारी उनके परम शिष्य एवं बचपन से जुड़े शिष्य हैं और उनकी उपलब्धि पर उन्हें व्यक्तिगत रूप से अत्यंत गर्व है।

श्याम कुमार गुप्ता ने बताया कि अमन ने उन्हें सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया था, लेकिन खिलाड़ियों के हित में चल रहे एक महत्वपूर्ण आंदोलन के कारण वे कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके। उन्होंने बताया कि रायगढ़ जिले में बड़ी संख्या में उद्योग होने के बावजूद प्रतिभावान खिलाड़ियों को रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं मिल पा रहे हैं। इसी मुद्दे को लेकर वे रामचंद्र शर्मा जी के साथ भूख हड़ताल में शामिल थे।

उन्होंने कहा कि रायगढ़ के खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए मेडल और सम्मान प्राप्त कर रहे हैं, लेकिन खेल प्रतिभा के बावजूद कई खिलाड़ियों के सामने रोजगार की गंभीर समस्या बनी हुई है। ऐसे में उद्योगों में स्थानीय खिलाड़ियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में यह प्रयास एक महत्वपूर्ण शुरुआत है।

गुप्ता ने कहा कि रायगढ़ जिले में लगभग 200 बड़े उद्योग हैं। यदि इन उद्योगों में योग्य एवं प्रतिभावान खिलाड़ियों को उनकी क्षमता के अनुरूप रोजगार के अवसर मिलें, तो अनेक खिलाड़ियों का भविष्य सुरक्षित हो सकता है और वे आर्थिक चिंता से मुक्त होकर खेल के क्षेत्र में देश और प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं।

उन्होंने अपने परम शिष्य अमन तिवारी को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “बेटा अमन, इसी तरह अपनी टीम के साथ आगे बढ़ते रहो और खेल जगत में नई ऊंचाइयां हासिल करो। तुम्हारी यह उपलब्धि हम सभी के लिए गर्व का विषय है।”

प्रेस रिपोर्टर क्लब एवं बिरादरी नगरी स्वतंत्र पत्रकार संगठन परिवार की ओर से भी अमन तिवारी को ‘शहीद पंकज विक्रम अवॉर्ड’ प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु... जन्माष्टमी पर सेवा का महापर्व : सुश्री अलिशा अंसारी जो कि राष्ट्रपति से सम्मानित हैं उनका '30 दिन - ... श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं — रेंशी श्याम कुमार गुप्ता रायगढ़ कापी निर्माता संघ के दो दिवसीय निःशुल्क भोजन शिविर का शुभारंभ