Blog

हरछठ पूजा पर महिलाओं ने रखा व्रत: पुत्रों की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की

गौरेला पेंड्रा मरवाही। मरवाही के धरहर ऐंठी गांव में बुधवार को हरछठ पूजा धूमधाम से मनाई गई। भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि पर बलराम जयंती के मौके पर यह पूजा हुई। इस दौरान महिलाओं ने अपने बेटों की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए हरछठ माता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

हरछठ पूजा को लेकर सुबह से ही गांवों में महिलाओं में काफी उत्साह दिखा। व्रत रखने वाली महिलाओं ने नहा-धोकर पूजा की तैयारियां शुरू कर दीं। महिलाएं सज-धजकर पूजा स्थल पर पहुंचीं और पारंपरिक तरीके से हरछठ माता की पूजा की। कई जगहों पर महिलाओं ने मिलकर पूजा की और एक-दूसरे को हरछठ व्रत की कहानी सुनाई।

महिलाओं ने पूरी श्रद्धा से हरछठ माता को पूजन सामग्री चढ़ाकर परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

ग्रामीण इलाकों में हरछठ पूजा का खास महत्व है। मान्यता है कि महिलाएं संतान की रक्षा, बेटों की लंबी उम्र और परिवार में सुख-शांति के लिए यह व्रत रखती हैं। पूजा के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए हरछठ माता की पूजा की और व्रत की कहानी सुनी।

कई गांवों में भी हरछठ पूजा को लेकर महिलाओं में उत्साह देखा गया। गांवों में दिनभर धार्मिक माहौल बना रहा। पूजा-अर्चना के बाद महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की और फिर प्रसाद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु... जन्माष्टमी पर सेवा का महापर्व : सुश्री अलिशा अंसारी जो कि राष्ट्रपति से सम्मानित हैं उनका '30 दिन - ... श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं — रेंशी श्याम कुमार गुप्ता रायगढ़ कापी निर्माता संघ के दो दिवसीय निःशुल्क भोजन शिविर का शुभारंभ