Blog

पेंडरवा पहाड़ी मंदिर में एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने लिया गुरूदेव अजय उपाध्याय जी का आशीर्वाद

गुरूदेव ने कहा – कुलदेवी की विशेष कृपा से और मजबूत होगी आपकी सेवा

छत्तीसगढ़ के शक्ति जिले में स्थित विख्यात ग्राम पेंडरवा पहाड़ी हनुमान जी मंदिर एवं संतोषी माता धाम में एक गरिमामय और आध्यात्मिक अवसर देखने को मिला। शक्ति जिले के पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर जी ने पर्चा वाले बाबा के नाम से प्रसिद्ध गुरूदेव अजय उपाध्याय महराज जी से विधिवत दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

दर्शन के दौरान गुरूदेव अजय उपाध्याय महराज जी ने अपनी दिव्य वाणी में एसपी प्रफुल्ल ठाकुर जी की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे अपने सौम्य, सरल और बेहतरीन स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। गुरूदेव ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि “आप पर आपकी कुलदेवी की विशेष कृपा है, जो हर कदम पर आपके साथ है और आपके दायित्व निर्वहन को और अधिक सशक्त बनाएगी।”

इस अवसर पर मंदिर परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा। समाजसेवी श्री पूनमचंद अग्रवाल ने पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर जी को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल कार्यकाल एवं सफल प्रशासन की कामना की साथ में चंद्रपुर थाना प्रभारी गगन बाजपेई जी की उपस्थिति रही

स्थानीय श्रद्धालुओं और उपस्थित जनों ने इस भेंट को आस्था, सेवा और संस्कार का सुंदर संगम बताया। पेंडरवा पहाड़ी मंदिर में हुआ यह आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा, बल्कि प्रशासन और समाज के बीच विश्वास एवं सकारात्मक संवाद का भी प्रतीक बना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...